फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों ने पीट-पीट कर महिला को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने परिवार के लोगों के साथ पत्नी को पीट कर मार डाला। शव को आंगन में छोड़कर सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने पत्नी के भाई की तहरीर पर पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कानपुर देहात जनपद के थाना मंगलपुर के गांव भवन की मड़ईया झिंझक निवासी अरुण कुमार ने 10 जुलाई 2016 को बहन रचना की शादी सदर कोतवाली के गांव बरका निवासी केपी सिंह यादव के साथ की थी। अरुण का आरोप है कि शादी के बाद से केपी सिंह और परिवार के लोग दहेज में दो लाख रुपये मांग करने लगे। रुपये देने के कुछ दिन बाद परिवार लोग शांत रहे। इसके बाद लोडर खरीदने के लिए रुपयों की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर यह सभी लोग उत्पीड़न करने लगे।
गुरुवार को पड़ोसियों ने सूचना कि रचना का शव आंगन में पड़ा है और घर के लोग फरार हैं। सभी लोग बरका गांव पहुंचे और हंगामा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं अरुण ने पति केपी सिंह, ससुर शिवकुमार उर्फ भोला, सास रामप्यारी और विकुल कुमार यादव के खिलाफ पीटकर बहन की हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सदर शिव प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें