पुलिस से शिकायत करते विद्यालय प्रबंधक फैयाज अहमद।
- फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। स्कूल से घर आ रहे प्रबंधक को तमंचा लगा कर धमकी दी गई। प्रबंधक फैयाज अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच में जुट गई है।
धमे के ताल स्थित एचएम इंटर कालेज के प्रबंधक फैयाज अहमद विद्यालय बंद कर भाई के साथ मंगलवार को घर आ रहे थे। रास्ते में तीन लोगों ने बाइक रोक ली। तमंचा लगाकर मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। प्रबंधक फैयाज अहमद ने पुलिस को बताया कि 27 अप्रैल की रात भांजे सोहेल की हत्या कर दी गई थी। इस मुकदमे को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
इस संबंध में कोतवाल विनोद मिश्रा ने बताया कि प्रकरण आपसी रंजिश का है। दूसरे पक्ष से भी शिकायत की गई है। सिटी इंचार्ज विनय शर्मा को जांच सौंपी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।