फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: रोडवेज बसों में छेड़खानी करने वालों की खैर नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। रोडवेज बस में सफर करने वाली महिला यात्रियों को छेड़ने और अभद्रता करने वालों की अब खैर नहीं। बसों में लगी लाल रंग की पैनिक बटन दबाते ही महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। कन्नौज डिपो की सभी 65 रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाई जाएंगी। पहले चरण में 30 रोडवेज बसों में पैनिक बटन लग गई हैं। दूसरे चरण में 35 बसों में बटन लगेगी। बटन दबाते ही परिवहन निगम के अधिकारी परिचालक या चालक को कॉल करेंगे और बस की लोकेशन पुलिस की डायल 112 को भेज देंंगे। इससे जिस इलाके में बस होगी, वहां तत्काल पुलिस पहुंच जाएगी और महिला को सुरक्षा प्रदान कर आरोपी को पकड़ लेगी।
विज्ञापन


दिल्ली में निर्भया कांड के बाद परिवहन निगम ने रोडवेज बसों में महिला यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पैनिक बटन लगवाने का काम शुरू किया गया था, जो अभी भी जारी है। परिवहन निगम को मिल रही नई बसों में पैनिक बटन लगी हुई हैं। बीएस-4 रोडवेज बसों के अलावा अनुबंधित रोडवेज बसों में पैनिक बटन लगाने का कार्य कराया जा रहा है। लाल रंग की पैनिक बटन यात्रियों की सीट के बगल में लगाई गई है, जो महिला यात्रियों के लिए मददगार होंगी। बटन को दबाते ही महिला यात्रियों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। एआरएम सुदेश कुमार निगम का कहना है कि रोडवेज की सभी पुरानी बसों में पैनिक बटन लगाई जा रही हैं। हर बस में नौ पैनिक बटन लगेंगी। पहले चरण में 30 रोडवेज बसों में पैनिक बटन लग गई हैं और अन्य बसों में दूसरे चरण में पैनिक बटन लगाई जाएंगी।

क्षेत्रीय कार्यालय में बना कंट्रोल रूम
रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन के माध्यम से महिला यात्रियों को सुरक्षा पहुंचाने के लिए डिपो के अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा जाएगा। पैनिक बटन के दबते ही उनके पास सिग्नल आएगा और वह लोग रोडवेज बस के परिचालक को कॉल कर घटना की जानकारी लेंगे। इसके बाद डायल 112 को काॅल की जाएगी। डायल 112 पुलिस बस की लोकेशन के माध्यम से महिला यात्री को सुरक्षा पहुंचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें