फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आवाज उठाने के लिए संघर्ष होगा: मकबूल

Thu, 30 Nov 2023 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरसहायगंज। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति गुट के छह वर्ष पूर्ण होने पर गुरुवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें यूनियन के नेताओं ने क्षेत्राधिकार सदर को शाॅल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

गुरसहायगंज तिराहा पर एक निजी प्रतिष्ठान में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं सीओ सदर डॉ. प्रियंका वाजपेयी को किसान यूनियन के लोगों ने शॉल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान हमारा अन्नदाता है, जिसका हमें सम्मान करना चाहिए। उनकी आवाज उठाने के लिए बने संगठन के लोगों को भी मेहनत करनी चाहिए। यूनियन के नेता मकबूल खां ने कहा कि किसान यूनियन हमेशा किसानों की आवाज उठाने के लिए संघर्ष करता रहेगा। किसानों की समस्याओं काे हल करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों का भी सहयोग जरूरी है। इस मौके पर कोतवाल जयप्रकाश शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें