फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम की नाराजगी के बाद मची खलबली, सुबह काम देखने पहुंचे जेई

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। 50 शय्या महिला अस्पताल भवन के निर्माण में ढिलाई पर मुकदमे के निर्देश होते ही शनिवार सुबह जेई साइट पर पहुंच गए और ठेकेदार को काम तेज करने की हिदायत दे डाली। उन्होंने तय समय पर भवन के निर्माण का काम पूरा होने का दावा भी किया।
विज्ञापन

राजकीय महिला चिकित्सालय परिसर में 50 शय्या महिला अस्पताल भवन के निर्माण का ठेका उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड कानपुर को दिया गया है। निर्माण पांच करोड़ 62 लाख 38 हजार रुपये में होना है। इसमें दो करोड़ 81 लाख 19 हजार रुपये कार्यदायी संस्था को जारी किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य 27 मई 2021 तक पूरा करना है लेकिन कार्य की प्रगति बहुत धीमी है। पूर्व राज्यमंत्री अर्चन पांडेय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री की समीक्षा में इसकी शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री के तेवर सख्त देख शनिवार सुबह ही जेई रवींद्र दिवाकर साइट पर पहुंचे और ठेकेदार को काम तेज करने की हिदायत दी। उन्होंने बताया कि चार मंजिल बनने वाले भवन की नींव का कार्य पूरा हो चुका है। ग्राउंड फ्लोर निर्माण के लिए कॉलमों को भरवाया जा रहा है। तय समय पर कार्य पूरा करा लिया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने लॉकडाउन से गढ्ढे खुदवा दिए थे। लॉकडाउन के बाद दो से तीन माह कार्य पूरी तरह बंद रहा। अब कार्य शुरू कर दिया गया है। कार्यदायी संस्था के अधिकारी तय समय सीमा तक निर्माण कार्य पूरा कर लेने का आश्वासन दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें