फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में नहीं होती चिकित्सा जांच, कैदियों को परेशानी, 50 से अधिक की खराब चल रही हालत

विज्ञापन
जिला जेल अनौगी। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/तिर्वा। जिला जेल अनौगी में बंदी और कैदियों के स्वास्थ्य परीक्षण का इंतजाम नहीं है। इससे इन्हें रोजाना जिला अस्पताल और मेडिकल कालेज भेजा जाता है। मौजूदा समय जेल में करीब 50 से अधिक बंदी और कैदी बीमार हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला जेल अनौगी में बबलू निवासी सरायमीरा समेत अन्य पांच कैदियों की हालत बिगड़ गई। जेल प्रशासन इन्हें मेडिकल कालेज लेकर पहुंचा। स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। हालत सामान्य होने पर ओपीडी से जेल भेज दिया गया। जांच पड़ताल में सामने आया कि जेल में डॉक्टर श्रीकृष्ण और एक अन्य चिकित्सक की तैनाती है। बीमार पड़ने पर कैदी और बंदी जेल अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराते हैं। लैब व जांच की सुविधा न होने के कारण जिला अस्पताल या मेडिकल कालेज भेजा जाता है। इसमें रोजाना जेल प्रशासन को डीजल खर्च करना पड़ता है। छह से 10 बंदी रक्षकों को भेजना पड़ता है।
जेल अधीक्षक वीके मिश्रा ने बताया कि जेल में मौजूदा समय 956 बंदी और कैदी हैं। कुछ की हालत खराब चल रही है। जेल के अस्पताल में दो चिकित्सकों की तैनाती है। पैथोलॉजी नहीं है। इससे बीमार होने वाले लोगों को जिला अस्पताल व मेडिकल कालेज भेजना पड़ता है। कई बार अधिकारियों से जेल में चिकित्सा जांच की व्यवस्था करने की मांग की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें