फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था और श्रद्धा का सैलाब

विज्ञापन
खड़िनी स्थित बरमदेव मंदिर में प्रसाद लेते सांसद सुब्रत पाठक व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत। - फोटो : CHIBRAMAU
विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। बुढ़वा मंगल पर संकटमोचन हनुमान के दर्शनों के लिए मंदिरों में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। भोर की किरण फूटते ही मंदिरों में भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। सोने व चांदी के वर्क से सजी हनुमान की प्रतिमा के दर्शन कर भक्त स्वयं को धन्य महसूस कर रहे थे।
विज्ञापन

सौरिख रोड स्थित बाबा की बगिया और खल्ला नौर्गाइं स्थित हनुमान मंदिरों में नगर व आसपास के गांवों के लोगों का दर्शनों के लिए तांता शुरू हो गया। मंदिरों के कपाट खुलते ही कतारों में लगे लोगों ने विधि विधान के साथ पूजन, अर्चन किया। हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। पवनपुत्र हनुमान की जय, संकटमोचन वीर बजरंगी के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। गंगेश्वरनाथ मंदिर, शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर, पीपल चौराहा स्थित विजयनाथ मंदिर, सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर, हीरालाल कालेज चौराहा स्थित हनुमान मठिया, सौरिख बस स्टाप के सामने स्थित हनुमान मंदिर, कसावा स्थित हनुमान मंदिर व निर्जन आश्रम स्थित हनुमान मंदिर पर भी पूजा, अर्चना की गई।
तेराजाकेट प्रतिनिधि के अनुसार वन विभाग के रेंज कार्यालय पर वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद कुमार, दरोगा धीरेंद्र यादव, बृजकिशोर यादव, प्रभाकर सिंह ने जीटी रोड के किनारे स्टाल लगाकर राहगीरों को पूड़ी, सब्जी का प्रसाद वितरित कराया। विद्यालयों से लौट रहे छात्र-छात्राओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

खड़िनी प्रतिनिधि के अनुसार खड़िनी के बरमदेव मंदिर पर भक्तों ने नौ क्विंटल आटे की पूड़ियां, खटकरी के दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पर 51 किलो बूंदी से भोग लगाया गया। दोपहर बाद सांसद सुब्रत पाठक व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ने भी मंदिर पहुंचकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा, भाजपा नेता आनंद सिंह, शैलेंद्र सिंह, चंद्रमोहन सिंह, भानुप्रताप सिंह, सत्येंद्र चौरसिया, आलोक गुप्ता, आलोक सिंह बैस, मुन्नालाल मिश्रा, मोहन मिश्रा, संजय सिंह भदौरिया, ओमी चतुर्वेदी, मुकेश पाठक, राघव दुबे, बीडीओ अखिलेश तिवारी, डिगरी प्रधान अजीत शाक्य सहित सैकड़ों भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें