डायट रोड स्थित मंदिर में आयोजित विहिप की बैठक में
नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। मुख्य वक्त जिला संगठन मंत्री
विनीत त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी सभी युवाओं के लिए आदर्श हैं। हमें उनके
सपनों का भारत बनाना है।
कहा कि नेताजी ने देश को आजाद कराने को अपना
सर्वस्व न्योछावर कर दिया। तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का
नारा देने वाले नेताजी को आदर्श मानकर हमें आगे बढ़ना होगा। आज हम सभी
श्रीराम हिंद फौज की स्थापना का संकल्प लें और अयोध्या में राम मंदिर बनाने
को अपने प्राणों को न्योछावर करने को तैयार रहे।
इस मौके पर उन्होंने शिवम
शर्मा को बजरंग दल का तहसील संयोजक मनोनीत करने की घोषणा की। सभी ने
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण और नेताजी के सपनों का अखंड भारत बनाने
की शपथ ली। कार्यक्रम में जिला संरक्षक रंजीत पांडेय, रामसरन, सविता, बउआ यादव, पंकज पाल, शेखर मिश्रा,
गोपाल वर्मा, नीरज भदौरिया, अंकित दुबे आदि मौजूद थे।