गणतंत्र दिवस के राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने
की तैयारियां अभी से शुरू हो गईं हैं। तिरंगे झंडे से लेकर स्कूली बच्चों
के लिए सजने संवरने के कई फैंसी आइटमों की बिक्री के साथ मिठाई की दुकानों
पर बूंदी बननी शुरू हो गई है।
गणतंत्र दिवस पर ज्यादातर शिक्षण
संस्थाओं और सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में कार्यक्रम के मिष्ठान वितरण
किया जाता है। इस दौरान लगभग हर जगह मिष्ठान के रूप में बूंदी वितरित की
जाती है। गणतंत्र दिवस में भले ही अभी दो दिन शेष हैं, पर मिठाई दुकानदारों
ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दुकानदारों ने कारीगर लगाकर बड़े
पैमाने पर बूंदी बनवाने का काम शुरू कर दिया है। उधर, नगर में कई जगह
दुकानों का तिरंगा झंडा से लेकर कई अन्य फैंसी आइटमों की बिक्री भी शुरू हो
गई हैं। दूसरी तरफ स्कूलों में सर्दी के बावजूद बच्चों को सांस्कृतिक
कार्यक्रम प्रस्तुत करने से पूर्व रिहर्सल कराया जा रहा है।