फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम के पेड़ पर शर्ट से युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। क्षेत्र के मुरली नगला गांव में युवक ने अपने ही बाग में लगे आम के पेड़ से शर्ट के सहारे फांसी लगा ली। चचेरे भाई ने उसका शव फंदे पर लटका देख परिजनों व पुलिस को सूचना दी। युवक के खुदकुशी करने की वजह पता नहीं लगी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान ऊदन सिंह का हरिमोहन उर्फ पिंटू (40) मजदूरी करता था। शनिवार को हरिमोहन घर से निकला था। उसके बाद से हरिमोहन का कुछ पता नहीं था। कुछ देर बाद क्षेत्र के मुरली नगला गांव में अपने खेतों की तरफ गए दीपक कुमार ने चचेरे भाई हरिमोहन के शव को आम के पेड़ के सहारे शर्ट से लटका हुआ देखा। उसकी सूचना परिजनों व पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतरवाया। ऊदन सिंह ने बताया कि बेटा हरिमोहन शराब का लती था। वह तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा और अविवाहित था। परिजन हरिमोहन के खुदकुशी करने की वजह नहीं बता सके, लेकिन मामले की जांच कराए जाने की मांग की है। कोतवाल जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि हरिमोहन की पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें