फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिर्वा से खैरनगर मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू, करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। प्रदेश सरकार ने तिर्वा से खैरनगर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का आदेश दिया है। दस किलोमीटर लंबी सड़क के चौड़ीकरण में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पीडब्ल्यूडी ने चौड़ीकरण करने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे से खैरनगर औसेर होकर कानपुर तक जाने वाली सड़क लंबे समय से ऊबड़-खाबड़ थी। इसे चमाचम कर दिया गया था। तिर्वा से खैरनगर तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे थे। प्रदेश सरकार ने पिछले वित्त वर्ष के मार्च माह में इस सड़क के चौड़ीकरण की स्वीकृति दी थी। पांच माह बाद टेंडर जारी हुआ। अब काम शुरू हो गया है।
अधिशासी अभियंता विमल कुमार ने शनिवार को बताया कि तिर्वा से खैरनगर तक दस किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण शुरू हो गया है। यह मार्ग सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। विधायक कैलाश राजपूत ने बताया कि तिर्वा से खैरनगर मार्ग का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें