फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: कुसुमखोर और सराय बारामऊ की छात्राओं का धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुगरापुर (कन्नौज)। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विकास खंड गुगरापुर के कंपोजिट विद्यालय कुसुमखोर की कक्षा आठ की छात्रा शिखा और उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय बारामऊ की कक्षा आठ की छात्रा परिणिता ने प्रतिभा का जादू दिखाया। दोनों छात्राओं ने जनपद स्तर पर टॉप फाइव में चयनित होकर टैबलेट, विज्ञान किट, मोमेंटो, प्रमाण पत्र प्राप्त कर विद्यालय परिवार और विकास खंड का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर जूनियर शिक्षक संघ ब्लाक अध्यक्ष आलोक चतुर्वेदी, ब्लॉक नोडल गुगरापुर रामकिशोर सिंह और सहायक अध्यापक नीरज यादव ने दोनों छात्राओं को फूल माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मो. समीद, साहिबे आलम, मो. सदाकत, लक्ष्मीशंकर त्रिपाठी, मो. इरशाद, दीपा त्रिपाठी, मानेन्द्र कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने दिखाया हुनर
नदसिया। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत आयोजित जनपद स्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी में विकास खंड जलालाबाद के स्वामी बेधड़क हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र- छात्राओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। छात्र आयुष कुमार ने बाढ़ नियंत्रण, आंधी तूफान नियंत्रण सेंसर से संबंधित मॉडल बनाया। इस दौरान अध्यापक प्रवीण कुमार ने छात्र से पूछा कि आप आगे चलकर क्या बनेंगे, तो छात्र ने बताया कि हम पढ़ाई कर वैज्ञानिक बनना चाहते हैं। इस मौके पर सतीश कुमार, अमरेश देव, प्रशांत कुमार, गिरीश कुमार, अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें