सौरिख। तिर्वा रोड पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में ग्राहक बनकर आए टप्पेबाजों ने गोलक से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। पुलिस ने आस पास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इनमें बाइक सवार दो संदिग्ध लोग नजर आए हैं।
इलाके के गांव गढ़िया निवासी अक्षय त्रिपाठी की तिर्वा रोड पर कुसुम इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान है। अक्षय के मुताबिक शनिवार दोपहर बाइक सवार दो युवक दुकान पर आए और बिजली का सामान देखने लगे। इसी बीच अपने मिलने वाले लोगों से बात करते समय उसकी गोलक में रखे 20 हजार रुपये किसी तरह निकाल लिए। उन लोगों ने दुकान से 200 रुपये का सामान लिया और 500 का नोट दिया। जब अक्षय ने बचे हुए 300 रुपये वापस करने के लिए गोलक खोली तो उसमें रखे 20 हजार रुपये गायब मिले। मामले की जानकारी होते ही दुकानदार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आस-पास दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में दो संदिग्ध बाइक सवार दिखे हैं।