कन्नौज। सदर कोतवाली के एक गांव में हो रही किशोरी की शादी को बाल संरक्षण टीम ने रुकवा दी है। किशोरी के भाई और भाभी को हिरासत में लेकर टीम ने पूछताछ शुरू की है।
सदर कोतवाली की कुसुमखोर चौकी के एक गांव में 16 वषीय किशोरी की परिजन शादी कर रहे थे। शनिवार को सौरिख से बरात आनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। किशोरी की शादी की सूचना मिलते ही जिला प्रोबेशन अधिकारी इरा आर्या, बाल संरक्षण अधिकारी विजय राठौर चौकी प्रभारी विनोद कुमार कुशवाहा के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने तत्काल शादी रुकवा दी। इसके बाद किशोरी को आशा ज्योति केंद्र ले आईं, जबकि पुलिस ने किशोरी के भाई और भाभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।