एसपी कार्यालय में रविवार को सुलह समझौते के आधार पर
11 मामलों का निस्तारण किया गया। निर्णायक मंडल ने दोनों पक्षों की गहनता
से बात सुनी।
एसपी कार्यालय में अंतिम रविवार को नई किरण का आयोजन किया
गया। इस दौरान निर्णायक मंडल के सदस्य मो. नईम खान, रिटायर्ड मेजर एनसी
टंडन, पूर्व एसपी जेएन यादव, प्रधानाचार्य हाजी मशरूर अहमद, नीलम सिंह,
मेराज बानो ने सुनवाई की। इस दौरान 78 मामलों की फाइलें नई किरण में चलती
पाई गईं।
11 केस की फाइलों पर सुनवाई की गई। इनमें साफिया पुत्री जलील
निवासी समधन का अपने पति वसीम निवासी आजाद नगर समधन से विवाद चल रहा था।
सुनवाई के बाद दोनों का समझौता करा दिया गया। इसी तरह चंद्रगोपाल मिश्रा
निवासी डाक बंग्ला रोड का विवाद उनकी पत्नी विनीता मिश्रा से चल रहा था।
नई
किरण में सुनवाई हुई, पर मामला न्यायालय में लंबित होने के कारण फाइल बंद
कर दी गई। रामपुर मुड़ेरी गांव निवासी सरोज का अपने पति साकेतनगर कानपुर
निवासी संदीप से विवाद चल रहा था। यह मामला भी नई किरण में सुना गया।
दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया।
खरगापुर थाना ठठिया निवासी
सोनी का विवाद पति सतेंद्र निवासी पंचमनगरयिा फर्रुखाबाद से चल रहा था। यह
मामला भी निस्तारित किया गया। ममता पत्नी जितेंद्र प्रकाश निवासी
दंदौराखुर्द का मामला पछाएंपुरवा गुरसहायगंज निवासी अपने पति से चल रहा था।
निस्तारण न होने के कारण ममता की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया
गया और फाइल बंद कर दी गई। रंजना शर्मा पुत्री मनोहरलाल निवासी सूबेदार नगर
बिठूर ने अपने पति हैवतपुर कटरा निवासी नागेश्वर शर्मा की शिकायत की थी।
मामला नई किरण में चला, पर समझौता नहीं हो सका।
इस पर कोर्ट में केस
दायर किया गया। रिजवाना का विवाद आज निपट गया। नीलेश पाल पुत्र कलक्टर सिंह
निवासी कूकापुर तालग्राम का पत्नी आरती पाल निवासी हूसेपुर सौरिख से चल
रहा है। सुनवाई के बाद समझौते के लिए अगली तारीख दी गई। रामपुर मुड़ेरी
निवासी अनीस खां का अपनी पत्नी सितारा बानो से चल रहे विवाद में एक पक्ष के
न आने से फाइल बंद कर दी गई।