फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए खाली बोतलें लेकर किया हंगामा

Wed, 20 Apr 2016 11:52 PM IST
kannauj, uttar pradesh, india
विज्ञापन
पेयजल समस्या को लेकर खाली बोतल दिखाकर प्रदर्शन करती आशा बहुएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विनोद दीक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मासिक डायरी मीटिंग में भाग लेने आईं आशा बहुओं को पेयजल समस्या से जूझना पड़ा। इसको लेकर उन्होंने चिकित्सालय गेट पर खाली बोतल दिखाकर प्रदर्शन किया। बुधवार को सदर विकास खंड क्षेत्र की आशा बहुओं की मासिक डायरी मीटिंग का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विनोद दीक्षित चिकित्सालय में किया गया। सुबह 10 बजे से शुरू हुई मीटिंग की कार्रवाई दोपहर बाद 2 बजे तक चली।
विज्ञापन


बीच-बीच में गर्मी के चलते आशा बहुओं को प्यास लगी तो वे सबसे पहले चिकित्सालय परिसर में मरीजों व तीमारदारों के पानी पीने के लिए लगाए गए फ्रीजर के पास पहुंचीं, लेकिन उसके खराब होने पर वे अस्पताल के गेट पर लगे हैंडपंप को चलाने में जुट गई। काफी मशक्कत करने के बाद भी जब हैंडपंप नहीं चला तो वे फूलमती देवी मंदिर परिसर स्थित हैंडपंप के पास पहुंचीं, जहां से उन्हें पानी मिला।

इसकी शिकायत आशा बहुओं ने चिकित्सालय के अधीक्षक से की लेकिन उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। दो बजे के करीब जब आशा बहुएं काम निपटाकर अस्पताल से निकली तो उन्होंने खाली बोतलें हिलाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। राजकुमारी, मनोरमा, सीमा, शशिकला, किरण, एनएम गंगा, अंजली, शीलू, अनुसुइया, शांता, शोभा, मीना, अर्चना, बबली, तारावती, आलिया, रेनू, नीरज, सहित अन्य आशा बहुओं का आरोप था कि सामुदायिक स्वास्थ्य के अधिकारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन


इस कारण उनकी शिकायतें लंबित हैं। इधर, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीएन वाजपेई का कहना है कि अस्पताल में पेयजल समस्या के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है। हैंडपंप और फ्रीजर की जांच कराई जाएगी। यदि खराबी मिली तो अधीक्षक को पत्र लिखकर उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें