उमर्दा और हसेरन विकास खंड में चौथे चरण के होने जा
रहे पंचायती चुनाव के मद्देनजर नौ दिसंबर को होने वाले मतदान को लेकर जिला
प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रविवार को
पुलिस व आईटीबीपी के जवानों ने दोनों विकास खंडों के 17 स्थानों पर बैरियर
लगाकर वाहनों और संदिग्धों लोगों की जांच पड़ताल की।
ज्ञात हो कि उमर्दा
विकास खंड में 90 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 892 उम्मीदवार
चुनाव के मैदान में हैं। इस विकास खंड को जिला प्रशासन ने सुरक्षा के
मद्देनजर 31 सेक्टरों व छह जोन में विभाजित किया है। इसके अलावा सुपर जोनल
मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीएम तिर्वा, एसडीएम सदर, एसडीएम छिबरामऊ के अलावा
अपर जिलाधिकारी, सीडीओ भी तैनात रहेंगे।
उधर, हसेरन विकास खंड में 36
ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए 356 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस
विकास खंड में 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट और तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए जा
रहे हैं। उमर्दा विकास खंड में मतदान के लिए आठ दिसंबर को तिर्वा के डीएन
इंटर कालेज से 326 पोलिंग पार्टियां प्रस्थान करेंगी। 15 फीसदी कर्मचारी
रिजर्व ड्यूटी के रूप में रखे गए हैं।
इसी तरह से हसेरन विकास खंड में
महात्मा गांधी इंटर कालेज मढ़पुरा से 150 पोलिंग पार्टियां प्रस्थान
करेंगी। यहां भी 15 फीसदी कर्मचारी रिजर्व ड्यूटी निभाएंगे। सोमवार की सुबह
नौ बजे तिर्वा तहसील परिसर में डीएम अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक
कलानिधि नैथानी संयुक्त रूप से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेटों की बैठक लेकर
सुरक्षा संबंधी कड़े निर्देश देंगे।
उधर, रविवार की दोपहर से प्रशासन ने इन
दोनों विकास खंडों में 17 स्थानों पर पुलिस बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान
शुरू किया। खानपुर पुलिस चौकी के सामने खुद ठठिया एसओ संतोष कुमार व्यास,
पुलिस व आईटीबीपी के जवानों के साथ चेकिंग में मौजूद रहे। इस दौरान
उन्होंने कई वाहनों का चालान किया गय्रा।
तिर्वा कस्बे के इंदरगढ़
तिराहे पर कोतवाल श्यामवीर सिंह पुलिस बल के साथ वाहनों की चेकिंग की।
इंदरगढ़ के मराला तिराहे पर थानाध्यक्ष आरपी पांडेय मोर्चा संभाले थे। इसके
अलावा ठठिया रोड चौराहा, गैसिंहपुर पुलिया, पट्टी गांव के सामने भी पुलिस
ने वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहनों को पुलिस ने सीज
भी किया।