पंचायत चुनाव के पहले चरण के प्रधान व ग्राम सभा सदस्य पद के लिए चुनाव
प्रचार गुरुवार की शाम थम गया। शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां मतदान
केंद्रों के लिए रवाना होंगी। सदर ब्लाक क्षेत्र के लिए पोलिंग पार्टी मंडी
समिति बाईपास परिसर से और जलालाबाद ब्लाक के लिए बीडी तिवारी इंटर कालेज
से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
कन्नौज
ब्लाक में 89 ग्राम सभा और जलालाबाद विकास खंड में 35 ग्राम सभा प्रधान पद व
ग्राम सभा सदस्य पद के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। जलालाबाद विकास
खंड में मतदान कराने के लिए 47 मतदान केंद्र व 111 बूथ बनाए गए हैं, जबकि
कन्नौज ब्लाक में 102 मतदान केंद्र व 221 बूथ बनाए गए हैं।
कन्नौज ब्लाक
क्षेत्र में पचोर चौकी क्षेत्र में अंबिका सिंह, सदर कोतवाली क्षेत्र में
नदीम अकबर, मानीमऊ चौकी क्षेत्र में भीमसेन चाहर, हाजीगंज चौकी क्षेत्र में
जगदीश सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास खंड
जलालाबाद के फतेहपुर जसोदा चौकी क्षेत्र में गेंदालाल व ब्लाक जलालाबाद
क्षेत्र में महेंद्र पाल सिंह को जोनल मजिस्ट्रेट बनाकर मतदान के दिन
घूम-घूमकर शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने को तैनात किया गया है।
इसके अलावा
सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में जेई वीरेंद्र प्रताप, श्यामल सिंह, राजेश
निगम, वेद प्रकाश शुक्ला, रमेश चंद्र कटियार, शमीम रजा, राजवीर सिंह, बीआर
सिंह, अमर सिंह, केके कटियार, सतेंद्र शुक्ला, रवेंद्र सिंह यादव, मनोज
अग्रवाल, नृपेंद्र, बुद्ध विलास, आदर्श बाबू, डा. सुभाष चंद्र, देवेंद्र
सिंह, नीरज रान, आतिब हुसैन खां, मनोज सिंह, जय सिंह, गणेश यादव, राकेश,
नीरज गुप्ता, राजीव गंगवार, सुनील श्रीवास्तव, राजेश कुमार, गिरीश चंद्र
चतुर्वेदी मतदान केंद्रों का भ्रमण करेंगे।