फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोट के लिए सेहरा बांधने के पहले लगानी पड़ी लाइन

Sat, 12 Nov 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
विज्ञापन
लाइन लगाए लाोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पैसों की समस्या का सामना इस समय सबसे अधिक शादी-ब्याह वाले परिवारों को उठाना पड़ रहा है। कई के घर में कल शादी है तो कई के घर में दो दिन बाद, ऐसे में लाखाें रुपये का खर्चा है। पूरा पैसा उन सभी का बैंकाें में पड़ा हुआ है। पैसे के लिए दूल्हा और दुल्हन को भी लाइन में लगना पड़ा। वहीं, कई शादी ब्याह वाले घरों के परिजन भी रुपये के लिए बैंकों में लाइन में लगे देखे गए।
विज्ञापन


पीएनबी बैंक के बाहर पैसे निकालने के लिए लाइन में खड़े प्रमोद ने बताया कि अगले सप्ताह ही उसकी बहन की शादी है और घर में कोई तैयारी पैसों को लेकर नहीं हो पाई है। अनुज पाल ने बताया कि उसके छोटे भाई विजय पाल की शादी 18 नवंबर को है और पैसे न होने के चलते कई काम लटके हुए हैं। बताया कि जो बड़े नोट हैं भी तो वह बाजार में चल नहीं रहे हैं। ऐसे में कई परिवार से कई लोग लाइन में लगे हुए हैं।
लाइन में लगे संदीप कुमार ने बताया कि उसकी छोटी बहन दीक्षा की शादी 16 नवंबर को है। घर में पैसा न होने के चलते सभी काम रुक गए हैं।

ठठिया प्रतिनिधि के अनुसार, कस्बे की प्रीती की 25 नवंबर को शादी है और वह अपने परिवार के लोगों के साथ लाइन में लगी हुई है। वहीं, दीपक कुमार का 18 नवंबर को तिलक है, वह परिवार के साथ लाइन में लगे हैं। ऐसे ही पुनीत कुमार की 15 नवंबर को शादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें