फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडीएफ रैकिंग में कन्नौज मंडल में अव्वल

Sat, 12 Nov 2016 12:08 AM IST
कन्नौज
विज्ञापन
ओडीएफ कमांड रूम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, सीडीओ व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त) रैकिंग में कन्नौज जिला मंडल में अव्वल नंबर पर पहुंच गया है। जिले की 504 ग्राम पंचायतों में से 128 को ओडीएफ करा लिया गया है। अधिकारियों का दावा है कि नवंबर माह के अंत तक 216 ग्राम पंचायतें भी ओडीएफ हो जाएंगी। 99 ग्राम पंचायतें प्रस्तावित चल रही हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र व मुख्य विकास अधिकारी उदयराज यादव ने विकास भवन में ओडीएफ कमांड रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया। इन्हाेंने कहा कि इस रूम के तैयार होने से अभियान को गति मिलेगी। दिसंबर माह में जिले को हर हाल में ओडीएफ करा लिया जाएगा। इससे कि  कन्नौज पूरे प्रदेश में ओडीएफ होने वाला पहला जनपद बन सके।
विज्ञापन


जिले में करीब एक वर्ष से गांवों को खुले में शौच से मुक्त कराने का अभियान चल रहा है। इस अभियान में पूरे जिले के अधिकारी लगे हैं। मॉर्निंग फालोअप के जरिए अधिकारी व टीमें ग्रामीणों को जागरूक  कर रही हैं। इस कार्य में बड़ी सफलता मिली है। कई महिलाओं व युवतियों ने इस अभियान को बुलंदियों पर पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया। गहने, बकरियां बेचने के साथ ही  साहूकारों से उधार लेकर शौचालयों का निर्माण कराया गया।

 सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का संसदीय क्षेत्र होने से अधिकारी जिले को दिसंबर में हर हाल में ओडीएफ कराने के लिए जुटे हैं। शासन से भी जिले की मानीटरिंग हो रही है। अभियान को गति देने केे लिए विकास भवन में ओडीएफ कमांड रूम खोला गया है। जिलाधिकारी डा.अशोक चंद्र ने बताया कि इस रूम के जरिए गठित टीमों के बीच बनाए गए व्हाट्स एप पर स्वच्छता ग्रुप में मॉर्निंग फालोअप व ट्रिगरिंग करने वाली टीमों की मानीटरिंग की जाएगी। इसके अलावा निर्मित होने वाले शौचालयों की  विकास खंडवार इंट्री होगी। ऑन-लाइन सूचनाओं का आदान प्रदान होगा। इस रूम के तैयार होने से कई तरह की दिक्कतें खत्म हो जाएंगी।  इस मौके पर परियोजना निदेशक विजय प्रकाश वर्मा, डीपीआरओ जेके केसरवानी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें