फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कोटेदार और बेटी को दबंगों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। मनमाफिक राशन न देने पर दबंगों ने अनुसूचित जाति की महिला कोटेदार और बेटी को पीट दिया। एसपी प्रशांत वर्मा के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ताहपुर निवासी विजय देवी ने बताया कि वह सरकारी राशन विक्रेता हैं। रविवार को राशन का वितरण कर रही थीं। इसमें बेटी गुड़िया सहयोग कर रही थी। तभी गांव के चंदन, अंकित, पत्तरे उर्फ सुरेंद्र पहुंच गए। यह राशन वितरण में हस्तक्षेप कर टोकाटाकी करने लगे। बेटी ने मना किया तो जातिसूचक गालियां देते हुए मारपीट करने लगे। बचाने पहुंचने पर मुझे भी पीट दिया। इस दौरान इन लोगों ने राशन वितरण रजिस्टर फाड़ डाला। मारपीट में बेटी की कान की बाली गायब हो गई।
शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा है। इस मामले में सीओ शिव प्रताप सिंह का कहना है कि एससी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह खुद जांच कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश के लिए थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें