फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोल पर बल्ब लगा रहे युवक की करंट से मौत

Sat, 24 Oct 2015 12:12 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन विकास खंड की ग्रामसभा लाख के मजरे हरचंदापुर में एक युवक को क्षेत्र पंचायत सदस्य के उम्मीदवार का प्रचार करना महंगा पड़ गया। उम्मीदवार के समर्थन में विद्युत पोल पर चढ़कर मरकरी लगा रहा युवक करंट लगने से नीचे आ गिरा। राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इंदरगढ़ पुलिस ने मेडिकल कालेज पहुंचकर शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। ग्राम पंचायत लाख से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ रहे जितेंद्र यादव ने ग्रामीणों को सुविधा के लिए गांव हरचंदापुर में विद्युत पोल पर मरकरी लगवाने का भरोसा दिलाया था।

उनका समर्थक विजय जाटव (25) पुत्र अशोक कुमार जाटव शुक्रवार की सुबह आठ बजे के करीब पोल में मरकरी लगाने के लिए चढ़ गया। उस दौरान बिजली आपूर्ति ठप थी। वह जब मरकरी लगाकर उसका कनेक्शन जोड़ रहा था, उसी दौरान अचानक बिजली आ गई, जिससे करंट से चिपक गया। तेज झटका लगने से पोल से नीचे आ गिरा।
विज्ञापन


आसपास खड़े लोगों ने मामले की जानकारी उनके परिजनों को दी और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पाकर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और विजय को  मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज के इमरजेंसी प्रभारी डॉ. शादाब के मुताबिक विजय जाटव को सुबह सवा 10 बजे लाया गया।

उसका परीक्षण किया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी इंदरगढ़ थाना पुलिस को मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने दी। उधर, मेडिकल कॉलेज में मौजूद मृतक के पिता अशोक कुमार जाटव ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप जड़ा।

उनके मुताबिक मरकरी लगाने की सूचना बिजली विभाग के कर्मचारियों को दे दी गई थी। इसके बाद भी बिना सूचना के ही लाइन जोड़ देने से उनका पुत्र हादसे का शिकार हो गया। उधर, इंदरगढ़ थानाध्यक्ष आरपी पांडेय के मुताबिक, अभी तक किसी तरह की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें