फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठठिया में बुखार से युवक की मौत

Wed, 25 Oct 2017 12:01 AM IST
kannauj
विज्ञापन
ठठिया में फागिंग करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठठिया। कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे एक युवक की मंगलवार दोपहर मौत हो गई। ठठिया निवासी दिलीप (35) पुत्र रामआसरे राठौर की श्यामपुर हाईवे पर पान-मसाले की गुमटी है। भाईदूज पर पत्नी ललितेश कुमारी दिबियापुर स्थित मायके गई थी। तब से वह मायके में ही थी। दोपहर करीब दो बजे दिलीप की गुमटी में ही हालत बिगड़ गई। आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पड़ोसियों ने बताया कि दिलीप को कई दिनों से बुखार आ रहा था। गांव के ही एक डाक्टर से इलाज चल रहा था।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने कराई फागिंग
ठठिया। क्षेत्र में बुखार और डेंगू फैलने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने ठठिया में फागिंग कराई। उधर, नगर पालिका कन्नौज के ईओ ने अभियान चलाकर मोहल्ला काहरौंधा शेखाना, नुनियौटा शेखपुरा, अंबेडकर नगर सरायमीरा, मकरंद नगर, बघिया फजल इमाम, हाजीगंज खुर्द में फागिंग कराई और सफाई अभियान भी चलाया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें