फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हफ्ते में नहीं हटे अवैध कब्जे तो चलेगा बुलडोजर

Tue, 24 Oct 2017 11:52 PM IST
kannauj
विज्ञापन
सब्जी मंडी रोड पर दुकानदार को निर्देशित करते जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद व एसपी हरीश चंदर सहित अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज। सोमवार की देर रात शहर का जायजा लेने के लिए अफसर जब शहर की बाजार में निकले तो ज्यादातर दुकानदार दुकानों के आगे लोहे के जाल लगाकर अतिक्रमण किए मिले। इस पर जिलाधिकारी जगदीश प्रसाद, एसपी हरीश चंदर ने कड़ी नाराजगी जताते हुए दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए एक हफ्ते का का अल्टीमेटम दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगली बार निरीक्षण के समय धारा 34 व नगर पालिका अधिनियम के तहत सीधे तौर पर कार्रवाई होगी और बुलडोजर चलेगा। इस दौरान नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी व पुलिस फोर्स भी मौजूद रहेगा। डीएम ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर कन्नौज बदला-बदला नजर आएगा। विदित हो कि जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को फर्श रोड से लेकर सब्जी मंडी रोड सहित अन्य मार्केट का जायजा लिया था। इस दौरान अधिकतर दुकानों के आगे अतिक्रमण मिला। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई। दुकानदारों से वार्ता के दौरान निर्देश दिए कि वे एक हफ्ते में अतिक्रमण स्वेच्छा से हटा लें। एक सप्ताह के बाद प्रशासन फोर्स के साथ पहुंचकर कार्रवाई करेगा।

अधिकतर मार्केट में अतिक्रमणकारियों का कब्जा
कन्नौज। शहर के अंदर सब्जी मंडी रोड, पीतल मंडी, फर्श रोड, मिठाई गली, चूड़ी गली सहित अन्य मार्केट में अवैध अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। हालात ये हैं कि त्योहार के दिनों में लोग सड़कों पर अवैध कब्जों से घंटों जाम लग जाता है। सब्जी मंडी रोड का हाल तो ऐसा है कि दुकानदारों ने अपनी तय जगह के बाद बड़े-बड़े जाल बनाकर कब्जा कर लिया है। इनके आगे ठेली वाले कब्जा किए रहते हैं। शेष जगह पर कुछ दुकानदार फुटपाथ पर दुकान लगा लेते हैं। ऐसी स्थिति में यदि किसी भी दुकान के आगे कोई वाहन खड़ा हो जाता है तो जाम लग जाता है। लोग इस जाम की समस्या से आजिज आ चुके हैं। नगर पालिका ने पिछले कई वर्षो से इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई अभियान नहीं चलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें