आखिरकार जिला प्रशासन को पालीथिन प्रतिबंध को पूरी
तरह से अमल में लाने की सुध आ ही गई। अब जिला प्रशासन रविवार से जिलेभर में
प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के लिए बड़े पैमाने पर चेकिंग अभियान
चलाएगा। इसके लिए थानावार अधिकारियों की भी तैनाती कर दी गई है।
इस
बाबत एडीएम संतोष वैश्य ने शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में
पालीथिन के इस्तेमाल को रोकने के लिए बैठक ली। इस दौरान पालीथिन का प्रयोग
पूरी तरह से रोकने के लिए गहन जांच अभियान चलाने के आदेश दिए और थानावार
अफसरों की तैनाती की।
इस बाबत रविवार से बड़े पैमाने पर जिलेभर में अभियान
चलाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को दी गई है। एडीएम ने बताया कि 24 और 27
जनवरी को कन्नौज शहर, सरायमीरा, मकरंदनगर में एसडीएम व सीओ, मानीमऊ बाजार
में तहसीलदार सदर व चौकी इंचार्ज मानीमऊ, जलालपुर पनवारा में नायब तहसीलदार
व चौकी प्रभारी जलालपुर पनवारा के नेतृत्व में अभियान चलेगा।
वहीं छिबरामऊ
में 24 जनवरी व 27 जनवरी को छिबरामऊ व सिकंदरपुर में एसडीएम व सीओ, 28
जनवरी को प्रेमपुर व कसावा में एसडीएम व सीओ के नेतृत्व में पालीथिन के
खिलाफ अभियान चलेगा। इसी तरह 24 जनवरी को तिर्वागंज व तिर्वा खास में
एसडीएम और सीओ, ठठिया में नायब तहसीलदार और एसओ।
विशुनगढ़ में बीडीओ एवं
थानाध्यक्ष, गुरसहायगंज में तहसीलदार व कोतवाल, तालग्राम में तहसीलदार
न्यायिक, बीडीओ व थानाध्यक्ष, 25 जनवरी को समधन में तहसीलदार व कोतवाल
गुरसहायगंज मिलकर अभियान चलाएंगे। 27 जनवरी को बेलामऊ सरैंया, उमर्दा में
तहसीलदार व इंदरगढ़ थानाध्यक्ष, सकरावा में नायब तहसीलदार एवं थानाध्यक्ष
सौरिख।
28 जनवरी को खड़िनी में नायब तहसीलदार व सौरिख थानाध्यक्ष मिलकर
जांच पड़ताल करेंगे। एडीएम ने बताया कि मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कन्नौज
में व खाद्य सुरक्षा अधिकारी छिबरामऊ में व एक अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी
तिर्वा में एसडीएम के साथ मौजूद रहेंगे।
पालिका व नगर पंचायतों के ईओ भी
अपने-अपने क्षेत्रों में जांच टीमों के पहुंचने पर अभियान के दौरान उनका
सहयोग करेंगी। उन्होंने बताया कि श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बांट माप
निरीक्षक, औषधि निरीक्षक भी इस कार्य में सहयोग देंगे। बैठक में एसडीएम सदर
सुनील शुक्ला, एसडीएम तिर्वा उदयवीर, ईओ बीडी भट्ट आदि मौजूद थेे।