फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का शव फंदे पर लटका मिला, मायके पक्ष का आरोप: मारपीट कर फंदे पर लटकाया

विज्ञापन
अंजली के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। कलकत्तापुर्वा गांव में घर के कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हंगामा करते हुए पति समेत तीन ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। इससे ससुरालीजन मौके से भाग गए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। तहसीलदार ने पंचनामा की कार्रवाई की।
विज्ञापन

कोतवाली तिर्वा के हरिहरपुर गांव निवासी प्रभुदयाल ने बताया कि वह खेती करते हैं। बेटी अंजली (23) की शादी थाना तालग्राम के कलकत्तापुर्वा निवासी रामलड़ैते के साथ 2018 में की थी। ससुराल के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल के लोग उत्पीड़न करने लगे। इसकी कई बार थाने में शिकायत की गई। पंचायत भी हुई। पति और सास, ससुर नहीं माने। अंजली चार माह के बच्चे को लेकर भैयादूज पर घर आई थी। तब आए दिन मारपीट करने की बात बताई थी। समझाकर आठ दिन पहले ससुराल भेज दिया था।
शनिवार सुबह 10 बजे पड़ोसी रिश्तेदार ने फांसी लगाने की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे तो बेटी का शव धोती के सहारे फंदे पर लटका मिला। शरीर पर मारपीट के निशान थे। पति समेत ससुराल के लोगों ने शुक्रवार शाम को मारपीट कर गला दबा कर हत्या कर दी। आत्महत्या दर्शाने के लिए फंदे पर लटका दिया।
विज्ञापन

पति रामलड़ैते बताया कि वह खेती करते हैं। शाम को पत्नी और उनके बीच विवाद हो गया था। इससे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीओ शिव प्रताप सिंह, थाना प्रभारी कमल भाटी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार राजू कुमार और दरोगा पंकज कुमार यादव ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी कमल भाटी का कहना है कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें