भूपेश श्रीवास्तव को पुरस्कार देते डीबीएफएसए के पदाधिकारी।
- फोटो : KANNAUJ
तालग्राम(कन्नौज)। दिल्ली में हुई दाहिमा क्लासिक-3 बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में तालग्राम के युवक ने नाम रोशन किया है। उपविजेता बनकर लौटने पर लोगों ने बधाई दी।
कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी शिक्षक आनंद श्रीवास्तव के बेटे भूपेश श्रीवास्तव ने बीएससी के बाद बीटीसी की है। जिम में बाडी बिल्डिंग का अभ्यास भी करते हैं। उन्होंने शनिवार को बाडी बिल्डिंग फिटनेस स्पोर्ट एसोसिएशन की तरफ से दिल्ली में हुई बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता के 65-70 किलो वजन की श्रेणी में भाग लिया। दाहिमा क्लासिक-3 में उप विजेता घोषित किया गया। पुरस्कृत भी किया गया। कस्बा आने पर पूर्व चेयरमैन दिनेश सिंह सहित लोगों ने बधाई दी।