फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई, पटाखे की दुकानों पर उमड़ी भीड़

Wed, 11 Nov 2015 10:02 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर नौकरी से घर वापस आ रहे लोगों ने मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों व पटाखे की दुकानों पर जमकर खरीददारी की। पूरे दिन तिर्वा क्रासिंग, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ रही। दुकानदारों ने भी ऐसे में मनमाने रेट वसूले।
विज्ञापन


विगत कई दिनों से दीपावली पर लोग खरीददारी कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली, पंजाब सहित अन्य प्रांतों से नौकरी करने वाले अधिकतर लोग बुधवार को वापस लौटे। ऐसे में घर जाते समय तिर्वा क्रासिंग पर लगी दुकानों से जमकर मिठाई व गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां खरीदी।

15 रुपये से लेकर 250 रुपये तक की मूर्तियां बिक्री की गई जबकि मिठाई 100 से लेकर 240 रुपये तक में बिकी। उधर बोर्डिंग मैदान में लगी पटाखों की दुकानों पर शहर के लोगों की जमकर भीड़ उमड़ी लोगों ने अपने जेब की सामर्थ्य के मुताबिक पटाखे खरीदे। अनार, चरखी, राकेट, सीको, फुलझड़ी सहित अन्य आइटम लोगों ने खरीदे।
विज्ञापन


बच्चों ने बिना आवाज वाले अधिक आइटम पसंद किए। इसके अलावा रोडवेज बसों में खासी भीड़ दिखी। जगह न होने पर लोगों ने छतों पर बैठकर यात्रा की। शहर में दीपावली पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व पीएसी के जवान लगा दिए गए हैं। अधिकारी भी नजर रखे रहे।

शहर कन्नौज की सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता कर दी गई है। पीएसी के जवान लगा दिए गए हैं। सभी को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखें। दीपावली पर सजी दुकानों से किसी भी तरह की दिक्कते न उत्पन्न होने दें। खरीददारी करने आए लोगों के वाहनों को साइड में खड़ा कराए, जिससे आने-जाने वालों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

वहीं पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी, क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला के अलावा कोतवाल भुल्लन यादव, सरायमीरा चौकी प्रभारी वीके गौतम लगातार वाहनों से शहर व सरायमीरा का भ्रमण कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें