फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: घर की छत पर लगे झंडे के विवाद में छात्र को पीटा, अध्यापक के खिलाफ दी तहरीर

Sun, 13 Mar 2022 11:56 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज

सार

सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर गांव के रहने वाले धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उसका बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है।
विज्ञापन
FIR - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कन्नौज क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पिता ने घर की छत पर लगे राजनीतिक दल के झंडे को लेकर प्राथमिक विद्यालय के अध्यापक पर बच्चे से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पिता ने रविवार को सदर कोतवाली में अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गंगधरापुर गांव के रहने वाले धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि उसका बेटा गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करता है। शनिवार को विद्यालय के अध्यापक ने बेटे को बुलाकर घर की छत पर लगे राजनीतिक दल के झंडे के बारे में पूछा और गलत झंडा लगाने की बात को लेकर मारपीट की। धीरेंद्र रविवार को बेटे के साथ अध्यापक के खिलाफ तहरीर लेकर सदर कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे को अध्यापक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें