फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की चोटी काटने की कोशिश के बाद पथराव, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। मोहल्ला चिरैयागंज में शुक्रवार देर रात मामूली विवाद के बाद दो समुदायों में संघर्ष हो गया। धर्म विशेष के लोगों ने एक युवक को पीट दिया। इससे तनाव फैल गया। दोनों पक्षों में जमकर पत्थर चले और हवाई फायरिंग हुई। प्रकरण में 21 नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सात लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

चिरैयागंज में फूलमती मंदिर से कुछ ही दूरी पर मेला लगा हुआ है। शुक्रवार देर रात मेले में मोहल्ला नखासा निवासी अमरनाथ और चिरैयागंज निवासी आफाक के बीच मामूली विवाद हो गया। लोगों ने दोनों को शांत कराया। अमरनाथ के मुताबिक रात में वह चिरैयागंज के रास्ते से घर जा रहा था। इसी दौरान आफाक, खुर्शीद, तौफीक, छक्कन, सलमान, कल्लू, फैजी, खुट्टी, सुप्पन, अंबर सिद्दीकी, गुलाम वारिस, बाकी अब्दुल्ला, कम्मो, आसिफ, सोरफ, सियाजुल अहमद, इम्तियाज, डीएम, सुफियान, ओसाना, फजील समेत 10 अज्ञात लोग मौके पर आ गए। धारदार हथियारों से हमला कर दिया। तभी चिरैयागंज के कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उन पर भी हमला कर दिया और हवाई फायरिंग की। इससे तनाव बढ़ गया। घटना का पता चलते ही नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र अग्निहोत्री व हिंदूवादी संगठनों के लोग भी मौके पर पहुंचे। पथराव की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लाठी पटक कर भीड़ को नियंत्रित किया। शनिवार दोपहर कानपुर से आईजी प्रशांत कुमार भी शहर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि पीड़ित अमरनाथ की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज है। जांच के बाद सही तथ्य सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें