फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ नर्सों ने किया प्रदर्शन, नारे लगाए, 46 स्टाफ नर्सों में 29 की नौकरी से कर दी गई छुट्टी, मेडिकल कालेज में थी तैनाती

विज्ञापन
तहसील में प्रदर्शन करतीं स्टाफ नर्स। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
तिर्वा(कन्नौज)। स्टाफ नर्सों ने सेवा समाप्ति की खबर पर गुरुवार को मेडिकल कालेज और तहसील में प्रदर्शन किया। इन्होंने नौकरी से न हटाए जाने की मांग की। इनकी भर्ती कोविड संक्रमण के दौरान आउटसोर्सिंग के तहत की गई थी।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान स्टाफ नर्सों ने कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान मरीजों की देखभाल करने के लिए सरकार के आदेश पर आउटसोर्सिंग के तहत नियुक्ति की गई थी। मेडिकल कालेज में 46 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति हुई थी। 29 स्टाफ नर्सों को कंपनी ने गुरुवार को ड्यूटी करने से मना कर दिया। नौकरी से निकाले जाने की जानकारी दी गई।
इससे इनमें गुस्सा भड़क गया। इन्होंने मेडिकल कालेज में प्रदर्शन कर हंगामा किया। इस दौरान सीएमएस को ज्ञापन दिया गया। इन्होंने नौकरी से न हटाए जाने की मांग की। इसके बाद दोपहर में तहसील में एसडीएम के पेशकार को ज्ञापन दिया। स्टाफ नर्सों ने बताया कि नौकरी देने के दौरान तय मानदेय भी नहीं दिया गया। नौकरी दिए जाने के नाम पर मोटी रकम ली गई थी। यह भी अभी तक नहीं निकली है। इस मौके पर पायल देवी, मुन्नी देवी, मोहनी, सुमन, रंजना, लवली, जितेंद्र, राजेश कुमार, दीपक, शिवम, समेत अन्य स्टाफ नर्स मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें