डीएम को ज्ञापन सौंपते अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता और पदाधिकारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सोनम गुप्ता बेवफा है फिल्म का वैश्य समाज ने विरोध किया। कलक्ट्रेट में फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को सौंपा। फिल्म से गुप्ता शब्द हटाए जाने की मांग की। नाम न हटने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के जिलाध्यक्ष मुकेश गुप्ता समेत पदाधिकारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट परिसर में विरोध, प्रदर्शन किया। यहां सोनम गुप्ता बेवफा है फिल्म से गुप्ता शब्द हटाए जाने को लेकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि वैश्य समाज ने फिल्म के शीर्षक पर ऐतराज जताया है। फिल्म निदेशक सौरभ त्यागी, अभिनेता जस्सी गिल व अभिनेत्री सुरभि ज्योति पर रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। मुकेश ने कहा कि समाज की हजारों बेटियों का नाम सोनम है। फिल्म का शीर्षक उनके नाम का होने से इन्हें शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर रामू गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रखर, निखिल, महावीर, नरेश, रक्षित, संजय, विवेक व नयन समेत कई पदाधिकारी रहे।