फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: साहब! नाले की सफाई न होने से कॉलोनी में हो रहा जलभराव

विज्ञापन
फोटो :45: समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम व सीओ।
विज्ञापन
फोटो :45: समाधान दिवस में शिकायतें सुनते एसडीएम व सीओ। संवाद
विज्ञापन

- संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनीं शिकायतें
छिबरामऊ। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी व सीओ सुरेश मलिक ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने सभी अधिकारियों से समय पर शिकायताें का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपक दुबे, अनिल मिश्रा, नरेशचंद्र दुबे, सामोद यादव एडवोकेट, मृदुल दुबे, प्रमोद दुबे, दुर्गेश दीक्षित, योगेंद्र भदौरिया तथा महावीर सिंह ने बताया कि नाला निर्माण के दौरान नाले में जगह-जगह पानी रोकने के लिए ठेकेदार ने बंध लगाए थे, जो आज भी लगे हुए हैं। वहीं कुछ लोगों ने नाले के ऊपर लंबी पटिया डाली गई, जिसकी शटरिंग प्लाई एवं बल्ली नाले में ही छोड़ दी गई। जिसकी वजह से नाले में पानी अवरुद्ध है। बरसात के समय कॉलोनी के अधिकांश घरों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। कॉलोनी के लोगों ने नाले की सफाई कराए जाने की मांग की है। सौरिख के ग्राम ग्यासपुर निवासी नेहा ने बताया कि ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज में बुलेट बाइक व दो लाख रुपए की मांग करते हुए 21 मार्च 2026 को सारा जेवर छीनकर उसे घर से निकाल दिया। तब से वह एक माह की बेटी के साथ मायके में रह रही है। तालग्राम क्षेत्र के ग्राम त्योर निवासी सोनी ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने गुंडई के बल पर चकरोड तोड़कर उसे अपने खेतों में मिला लिया। इससे उसे अपना खेत जोतने व बोने के लिए खेत पर ट्रैक्टर ले जाने में दिक्कत हो रही है। संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 151 शिकायतों में महज 14 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। इस दौरान तहसीलदार अभिनव वर्मा, नायब तहसीलदार हिमांशु प्रभाकर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें