फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: संस्मरण पखवाड़ा में राष्ट्रहित के संकल्प को किया मजबूत

विज्ञापन
फोटो:41: सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
फोटो:41: सम्मेलन में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन


- डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर सम्मेलन का आयोजन
- वक्ताओं ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर दिया जोर

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरसहायगंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रखर प्रहरी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती संस्मरण पखवाड़ा के रूप में मनाई गई। भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, संगठनात्मक मूल्यों और जनसेवा की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया गया।
विज्ञापन


सम्मेलन में छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उनके आदर्श और विचार आज भी प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने कहा डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समाज सेवा, संगठन विस्तार और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। साथ ही संगठन की नीतियों और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री पवन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, क्षेत्रीय मंत्री देवेंद्र देव, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र भदौरिया, जिला कोषाध्यक्ष संतोष चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष जीतू तिवारी, नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र कौशल, राजीव ठाकुर, रामवीर कठेरिया, आरएस कठेरिया सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया व संचालन शैलेंद्र द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें