फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह के अध्यक्ष बनने पर बांटी मिठाई

Sun, 24 Jan 2016 11:53 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने अमित शाह के पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटकर एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अर्चना पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शाह को भाजपा का पुन: राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने पर हर्ष जताया। अर्चना पांडेय ने कहा कि अमित शाह के अध्यक्ष बनने से संगठन ने पहले से ही काफी ऊंचाइयां प्राप्त की है।
विज्ञापन


अब उनके पुन: अध्यक्ष बनने से फिर पार्टी और अधिक बेहतर ढंग से मजबूत होकर आगे बढ़ सकेगी और 2017 में प्रदेश में होने वाले विस चुनाव में भाजपा बड़े पैमाने पर सफलता प्राप्त कर इतिहास रचेगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रामानंद वर्मा, जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, कैलाश राजपूत, जिला उपाध्यक्ष मनोज दुबे, दिलीप गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें