फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में गंदगी और बेड की हालत देख आयोग सदस्य बिफरीं

विज्ञापन
अस्पताल का मुआयना करतीं आयोग सदस्य। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने बुधवार को जिला अस्पताल की महिला विंग और जिला जेल अनौगी का औचक निरीक्षण किया। महिला विंग में जगह-जगह गंदगी और बेड की अव्यवस्थित हालत देख प्रभारी सीएमएस को फटकार लगा दी। उन्होंने साफ-सफाई प्रतिदिन कराने और परिसर में मसाला खाकर थूकने वालों पर 500 रुपये जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आयोग सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने जिला अस्पताल के पोस्ट लेवल वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां बेड अव्यवस्थित ढंग से पड़े मिले। वार्ड के शौचालय में काफी गंदगी थी। उन्होंने प्रभारी सीएमएस डॉ. एपी सिंह से कहा कि संबंधित की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करें। आयोग सदस्य के तेवर तल्ख देख थोड़ी देर के लिए वार्ड और प्रशासनिक दोनों कक्ष में अफरातफरी का माहौल हो गया। कई डॉक्टर और नर्स अपने पहनावे व फाइलों के रखरखाव को ठीक करने लगे। उन्होंने निरीक्षण के बाद जिला अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया।
पौधरोपण के बाद कुमुद श्रीवास्तव जिला जेल पहुंचीं। जेल में महिला कैदियों के बारे में कहा कि बैरक में निर्धारित संख्या के अनुरूप ही कैदियों को रखा जाए। उनके इलाज में कोताही न बरती जाए। उन्होंने जेल की रसोई में साफ-सफाई व्यवस्था व भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीराम, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

योजना के बारे में पूरी जानकारी रखने की सलाह
राज्य महिला आयोग की सदस्य कुमुद श्रीवास्तव ने राजकीय गेस्ट हाउस में महिला उत्पीड़न की घटनाओं से संबंधित जन सुनवाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि मिशन शक्ति के अंतर्गत प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क बनाई गई है। यहां महिलाओं की सुरक्षा एवं समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इसका ध्यान रखा जाए कि वहां कामकाज ठीक ढंग से हो। कोई भी महिला बिना निस्तारण न लौटे। बैठक के दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कन्नौज से विद्यालय में पठन-पाठन के संबंध में उन्होंने कहा कि छात्रों को विद्यालय में प्रार्थना के साथ स्मरण भी कराया जाए। शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी रखने और लोगों को जागरूक करने की सलाह दी। जिला पंचायतराज अधिकारी जितेंद्र मिश्र ने बताया कि जनपद में 466 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण होना था। 413 का पूरा हो गया है। 403 सामुदायिक शौचालयों को महिला समूह को हस्तांतरित किया जा चुका है। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें