फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवारों में आईं दरारें, बच्चों को स्कूल आने में लगता डर

विज्ञापन
school - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। जीटी रोड को फोनलेन बनाने का काम तेजी से चल रहा है। जिसकी जद में कई भवन आ रहे हैं। इनमें बहादुरपुर उजैना का इंग्लिश मीडियम प्राथमिक स्कूल भी है। भवन जर्जर हालत में है। आसपास से मशीनों से काम होने के चलते कमरों की छत, दीवारें आदि चटकने लगी हैं। ऐसे में स्कूल आने में भी बच्चे डर रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सदर कन्नौज क्षेत्र के माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर उजैना में 195 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। प्रधानाचार्य, शिक्षामित्र समेत सात शिक्षिकाओं का स्टॉफ यहां तैनात है। यहां उजैना के अलावा पट्टीपुर्वा व तकियापुर कुल तीन गांवों के बच्चे पढ़ने आते हैं। कई महीनों से जीटी रोड चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इससे विद्यालय भवन कंपन करता है। परिसर के अंदर धूल पहुंचती है, इससे बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ गया है।
जीटी रोड के चौड़ीकरण की जद में स्कूल आ रहा है। जगह न मिलने की वजह से अभी तोड़ा नहीं गया है। अधिकारियों को समस्या बता दी गई है। 10-15 बच्चे ही आते हैं। अभिभावकों ने बच्चों को भेजना बंद कर दिया है। शौचालय में पानी सप्लाई भी ठप है। सात महिलाओं का स्टॉफ होने से दिक्कत है। अब तो धूल की वजह से लोगों को स्वास्थ्य समस्या भी आ रही है।
विज्ञापन

- गुंजन भदौरिया, प्रधानाचार्य
बहादुरपुर उजैना प्राथमिक स्कूल भवन के लिए जमीन न मिलने की दिक्कत है। एसडीएम व एडीएम को बताया गया है। अगर भवन टूट गया तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी। समस्या निदान के लिए वह उच्च अधिकारियों से फिर बात करेंगे।
- हरिपाल सिंह, प्रधान
विद्यालय के अंदर काफी धूल आती है। यह समस्या कई दिनों से बनी होने से अस्थमा की दिक्कत हो गई है। दवाइयां चल रहीं हैं और चेहरा ढ़ककर रखना पड़ता है। छात्र-छात्राओं के अलावा शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है।
ऐमन कटियार, शिक्षिका
कक्षा तीन में पढ़ने वाले भाई शहवाज के साथ विद्यालय आने पर रास्ते में मिट्टी के बड़े-बड़े ढेर मिलते हैं। कई भारी वाहन व मशीनें चलती हैं। इससे डर लगता है।
जब स्कूल आती हूं तो डर लगता है। पास में ही जोर-जोर से मशीनें चलती हैं। विद्यालय में भूकंप जैसी स्थिति हो जाती है। अब कम बच्चे ही यहां आ रहे हैं।
वैभवी, छात्रा कक्षा चार
जो स्कूल हाईवे चौड़ीकरण में जा रहे हैं, उसके लिए जमीन दिलाने को लेकर बातचीत हो रही है। जिला प्रशासन को भी जानकारी दी गई है।
संगीता सिंह, बीएसए
जीटी रोड चौड़ीकरण में जो भवन या विद्यालय प्रभावित होंगे, उसे हाईवे के लोग बनवाकर देंगे। अगर ऐसा नहीं होगा तो जमीन और भवन का रुपया विभाग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

राकेश मिश्र, डीएम

school- फोटो : KANNAUJ

school- फोटो : KANNAUJ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें