savaariyon se bharee pikap ko eesapee ne pakada
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। लॉकडाउन में सख्ती न होने से छोटे-बड़े वाहन सीमाओं में प्रवेश कर रहे हैं। एएसपी ने चोरी छिपे घुसे पिकअप सवार 12 लोगों को पकड़ लिया। यह सभी बिना अनुमति के झांसी से आ रहे थे। एएसपी ने सभी से पूछताछ के बाद क्वारंटीन कराया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीमाओं को सील किया गया है। बाहर से आने वाले लोगों पर पाबंदी है। भ्रमण पर निकले एएसपी विनोद कुमार को गांधी चौराहे पर औरैया की ओर से आ रही पिकअप दिखाई दी। पिकअप पर तिरपाल पड़ा होने से संदेह हुआ। उन्होंने पुलिस बल के सहयोग से पिकअप को रुकवा लिया। तिरपाल खुलवाकर देखा। अंदर 12 लोग चोरी छिपे बैठे थे। पूछताछ में इन्होंने बताया कि वह झांसी से वापस आ रहे हैं। एएसपी ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर क्वारंटीन के आदेश दिए। पुलिस ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर सभी को महेंद्र नीलम जनता इंटर कालेज में क्वारंटीन कराया।
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बिना अनुमति के सभी का प्रवेश वर्जित है।