कन्नौज। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 15 से 26 अप्रैल तक सभी कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल का वितरण किया जाएगा। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (नि:शुल्क) के अंतर्गत सभी कार्डधारकों को पांच किलो चावल मुफ्त में दिया जाएगा।
डीएम ने कहा कि सभी दुकानों पर साबुन, पानी, सैनिटाइजर की व्यवस्था रखें। सामाजिक दूरी का पालन करवाएं। कार्डधारक राशन दुकानों पर जाने से पहले मास्क, गमछा, रुमाल से मुंह जरूर ढक लें। कोटेदार भी मास्क बांधकर राशन का वितरण करें। ई-पॉस मशीन में अंगूठा लगवाने से पहले व बाद में हाथ अच्छी तरह धुलवा दें। दुकानों पर भीड़ इकट्ठी न करें।