फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपडी में रह रहे मासूम की सर्दी लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। एक गांव में एक मासूम की रविवार सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक उसे सर्दी लगी थी। जानकारी पर एसडीएम सदर ने नायब तहसीलदार को मौके पर भेज कर जांच कराई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के रुदौली गांव में रविवार सुबह गिरीश के एक माह के पुत्र की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि गरीबी की वजह से झोपड़ी में रहकर गुजर बसर करते है। पुत्र की रविवार सुबह सर्दी लगने से मौत हो गई। सदर एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार को मौके पर भेजकर जांच कराई है। उन्होंने घर का निरीक्षण किया। परिवार को छह कंबल भिजवाए हैं। बच्चा कुछ दिनों से बीमार था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें