फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपाइयों ने सीएमओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन, कहा, डेंगू के मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते सपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के बाहर धरना, प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा गया।
विज्ञापन

नवाब सिंह ने कहा कि डेंगू से कई की जान जा चुकी है। अस्पतालों में उचित इलाज नहीं मिल रहा है। प्रशासन इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा है। बीमारी से सैकड़ों लोगों के घर के चिराग बुझ गए। वहीं सरकार दीप उत्सव मनाने में मस्त है। जिले के अस्पतालों में खून से प्लाज्मा अलग करने की व्यवस्था नहीं है। सरकार ने गरीबों, मजदूरों के इलाज की व्यवस्था करना उचित नहीं समझा।
इस मौके पर दरोगा कटियार, राकेश तिवारी, एडवोकेट संजय दुबे, मो. आलम, कौसर खां, मनीश कुशवाहा, अनुराग मिश्रा, रानू एम्ब्रोस, राकेश कठेरिया, रामवीर, नवनीत वर्मा, नीलू यादव, आशुतोष, मुज्जमिल, रिंकू सिद्दीकी, वीरपाल, बंटी ठाकुर, अनुज सक्सेना, इंतजार अहमद, उदय वीर, शेखर गिहार, संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें