फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा टीम ने भरे मिठाइयों के सैंपल

Tue, 10 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कई स्थानों पर छापा मारकर सैंपल भरे। वहीं चांदी वर्क लगी मिठाई एवं खराब बूंदी के लड्डू फिंकवाए।
विज्ञापन


मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत राय की अगुवाई में खाद्य निरीक्षक सुभाष चंद्रसोनकर ने रेलवे रोड स्थित कटियार स्वीट हाउस की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान संदेह होने पर बर्फी का नमूना भरा। रोडवेज बस स्टाप स्थित कैंटीन पर मिठाई का सैंपल भरा। बर्फी में चांदी वर्क लगी होने पर करीब ढाई किलो मिठाई नष्ट कराई गई।

इसके बाद तिर्वा क्रासिंग स्थित दुकान पर बर्फी का नमूना भरा गया। वहीं एक अन्य दुकान पर काफी दिनों से रखे बूंदी के लड्डू को मौके पर ही नष्ट कराए। दुकानदारों को चेतावनी दी कि वह चांदी वर्क लगी मिठाई किसी भी दशा में बिक्री न करें। यदि निरीक्षण में पकड़े गए तो मिठाई नष्ट कराने के साथ ही सैंपल भरकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें