फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवालियों की तलाश में पुलिस की घेराबंदी

Tue, 10 Nov 2015 12:08 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में हुए सांप्रदायिक दंगों के मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सदर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट परिसर के आसपास छानबीन की। इस दौरान उन्हें कोई भी नहीं मिला।
विज्ञापन


दंगे के मामले में अभी भी कई आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई पुलिस द्वारा कराई जा रही है। आरोपी कोर्ट में समर्पण करने की फिराक में लगे हैं। इसी के मद्देनजर सोमवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर करन सिंह, कोतवाल भुल्लन यादव भारी पुलिस बल के साथ कोर्ट जाने वाले मार्ग पर खड़े होकर छानबीन करते रहे।

शाम चार बजे तक उन्हें एक भी दंगाई नहीं मिल सका। सीओ ने बताया कि पुलिस टीमें दंगाइयों की तलाश में छापामार अभियान चला रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें