फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय न मिलने पर जिला अस्पताल कर्मियों का हंगामा

Fri, 10 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
विज्ञापन
मानदेय न मिलने पर हास्पिटल मैनेजर से वार्ता करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में काम कर रहे दर्जनाें पैरामेडिकल स्टाफ को बीते चार माह से मानदेय नहीं दिया गया है। आर्थिक तंगी से परेशान कर्मचारियों ने गुरुवार को अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। जिला अस्पताल में कई कर्मचारी लखनऊ की एक निजी कंपनी से लगाए गए हैं। इन कर्मचारियों की तैनाती दिसंबर माह से की गई थी। शुरुआती समय में कंपनी ने दो माह का एक साथ मानदेय दिया। लेकिन मानदेय में बिना कारण बताए दो से चार हजार रुपये की कटौती कर भुगतान कर दिया गया।
विज्ञापन


अब चार माह बीत चुके हैं। कर्मचारियों को कोई मानदेय नहीं दिया गया है। गुरुवार को कर्मचारियों का धैर्य टूट गया। जिला अस्पताल में कर्मचारियों ने मानदेय की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पैसा न मिलने पर कर्मचारियों ने काम बंद करने की भी धमकी दे डाली। कर्मचारियों का आरोप था कि भुगतान शासन से हो जाने के बाद भी प्रोजेक्ट कंपनी उनका मानदेय रोेके हुए है। सभी कर्मचारी हंगामा करते हुए प्रोजेक्ट कंपनी के हास्पिटल मैनेजर फैसल नफीस से मिले।

मैनेजर ने आश्वासन दिया गया कि उनकी कंपनी के अधिकारियों से वार्ता हुई है। आश्वासन मिला है कि एक सप्ताह के अंदर सभी कर्मचारियों का भुगतान करा दिया जाएगा।  इस मौके पर आशा श्रीवास्तव, आसिफ, रेखा, आरती, आभा, राजेंद्री, जेंटी, प्रियंका, कल्पना, श्याम, मनोज, संगीता पटेल, अनुराग ,कृष्णा, जीवन, रीतेश, जितेंद्र, रजनी, ज्योति सिंह, उजैद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें