फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: बवाल करने वाले 23 उपद्रवियों पर रिपोर्ट, तीन को जेल

Thu, 28 Mar 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सरायमीरा क्षेत्र के सराय में अवैध तरीके से छज्जा निकालने के विरोध से खफा एक पक्ष के लोगों की ओर से मारपीट और पथराव कर उत्पात मचाने के आरोपियों पर पुलिस ने सख्ती की है। इसमें एक युवक जख्मी हो गया था। पुलिस ने पीड़ित शहनूर की तहरीर पर पुलिस ने 147, 148, 452, 307, 323, 504, 506 और धारा 427 के तहत 13 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया। शांति व्यवस्था कायम करने के लिए घटना स्थल पर पुलिस जवानों को तैनात कर अन्य उपद्रवियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा इलाके के सरायगली में रहने वाले शहनूर ने दर्ज करवाई रिपोर्ट में कहा है कि उनके मकान के पड़ोस में इलियास का मकान है। वह दाईं ओर अवैध तरीके से छज्जा निकाल रहा था। इससे मकान दब रहा था, जिसका विरोध करते हुए पुलिस से शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने छज्जा निकालने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर पुलिस के जाते ही इलियास गाली-गलौज करने गला। मना करने और दोबारा पुलिस से शिकायत करने की बात पर आरोपी ने रिश्तेदार और परिवारीजनों के साथ एक राय होकर घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडों और धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की नीयत से भाई मिनहाज आलम पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान घर का सामान तोड़ने के साथ ईंटों की बौछार कर बाहर खड़ी कार को भी तोड़ दिया।
जानकारी मिलते ही एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ कमलेश कुमार, कोतवाल दिग्विजय सिंह पुलिस का अमला मौके पर पहुंच गया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग फरार हो गए थे। सदर कोतवाल कोतवाल दिग्विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर 13 नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर नामजद इलियास, अनस और रुस्तम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन




जख्मी मिनहाज भर्ती

विवाद में मिनहाज आलम को काफी चोट आईं थी। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गुरुवार को भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मिनहाज आलम का इलाज चलता रह। उनका हाल जानने के लिए परिचितों का तांता लगा रहा।



इन पर दर्ज रिपोर्ट

पुलिस ने उत्पात करने वाले इलियास, अनस, फैज, मुजीबुर्रहमान, रहूफ, सिराज उर्फ चिग्गू, शौहराब, मुन्ना, बलिया, रुशिद, फैसल, साहिल, रुस्तम समेत 10 अज्ञात पर पीड़ित शहनूर की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें