फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई दुष्कर्म की रिपोर्ट, पुलिस ने भगा दिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
तालग्राम। इलाके की महिला ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट लिखी गई है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि 30 मई की दोपहर 14 वर्षीय बेटी खेतों से घर लौट रही थी। रास्ते में हाजिरपुर गांव के गड्डू और सतेंद्र ने पकड़ लिया। मारपीट करते हुए मक्का की फसल में दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी बेटी को बदहवास हालत में छोड़कर भाग गए। इसी दिन बेटी को लेकर थाने पहुंचीं। इलाज कराने की बात कहकर टरका दिया गया। दूसरे दिन भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। पुलिस ने भगा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल का कहना है कि पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, मारपीट, धमकी की धाराओं में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें