फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने का भटक रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। खड़िनी नहर पुल के पास 24 अक्तूबर को युवक का शव मिला था। शिनाख्त के बाद मृतक के भाई ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की थी। जिस पर कार्रवाई न होने पर युवक ने एसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औराई निवासी रामप्रकाश ने बताया कि भाई विपिन की शादी दो साल पहले खड़िनी इलाके के बौथम गांव की युवती से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी पत्नी ने विपिन के हिस्से की जमीन का अपने नाम करा ली। जिसको लेकर विवाद चल रहा है। विवाद में समझौते के लिए विपिन के ससुरालीजनों ने उसे गांव बुलाया था।
रामप्रकाश का आरोप है कि पंचायत के दौरान इन लोगों ने विपिन की गला दबा कर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। पुलिस की सूचना पर 24 अक्तूबर को भाई के रूप में शिनाख्त की थी। पीड़ित ने ससुरालीजनों पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की। सुनवाई न होने पर युवक ने एसपी प्रशांत वर्मा से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक मदनगोपाल गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें