फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजगता से खत्म होगा भ्रष्टाचार

Fri, 11 Sep 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल ने कहा माता-पिता और शिक्षक यदि सजग हो जाएं तो भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। ये बाते प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी में आयोजित समारोह में कही। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत किया। साथ ही यूनिफार्म भी वितरित की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा मानव होना भाग्य है तो शिक्षक होना सौभाग्य है। उत्तम प्रदेश के लिए उत्तम शिक्षा होनी चाहिए। इसके लिए सभी का चाहिए कि प्राइमरी विद्यालयों में शिक्षा के स्तर को उत्तम बनाया जाए।

कार्यक्रम को माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री श्रीकृष्ण यादव, खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह पाल, जीआईसी उमर्दा के प्रवक्ता डॉ. अजय यादव, प्रवक्ता सुरजीत यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप मिश्रा, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित भारत सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका सुमनलता यादव ने आभार व्यक्त। सुरेश शास्त्री के संचालन में हुए कार्यक्रम में चंद्रलता त्रिपाठी, विनोद मिश्रा, शैलेंद्र दुबे, सतेंद्र यादव, श्यामवीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह यादव, पूर्व प्रधान शैलेंद्र सिंह राठौर बबल, कमल यादव, अमर सिंह राठौर, मीरा राठौर, राजपाल शाक्य, शैलेश मिश्रा, लक्ष्मीदीप तिवारी, प्रवीन यादव आदि मौजूद रहे। बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें