कन्नौज। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर सोमवार को रामबक्स लोधी को नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर यह नियुक्ति की गई है।
नियुक्ति की घोषणा होते ही जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान मोर्चा के पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने रामबक्स लोधी को बधाई देते हुए फूल-मालाओं से स्वागत किया। रामबक्स लोधी लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े हैं और किसान हितों के मुद्दों को सक्रियता से उठाते रहे हैं। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने कहा कि उनका पहला लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और किसानों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसान हित में लगातार काम कर रही है। किसान मोर्चा गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।