फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kannauj News: किसान की सर्पदंश से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमोलर। खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहे किसान की रविवार को सर्पदंश से मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन


ग्राम गढ़िया सकरहनी निवासी गिरीश चंद्र (50) दोपहर में खेत में धान की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी सांप ने उन्हें काट लिया। कुछ देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देर शाम शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। गिरीश चंद्र के परिवार में पत्नी अर्चना, दो पुत्र शिवम और शोभित तथा तीन बेटियां है। इनमें एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि राधिका और शशि अविवाहित हैं। थाना प्रभारी रंजना पांडेय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें